विश्व में तकफ़ीरी आतंकवाद के जनक सऊदी अरब को आतंकवाद पर चिंता
https://parstoday.ir/hi/news/india-i72926-विश्व_में_तकफ़ीरी_आतंकवाद_के_जनक_सऊदी_अरब_को_आतंकवाद_पर_चिंता
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत के अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री और प्रधान मंत्री से मुलाक़ात की और इसके बाद साझा बयान जारी किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २०, २०१९ १५:२६ Asia/Kolkata
  • विश्व में तकफ़ीरी आतंकवाद के जनक सऊदी अरब को आतंकवाद पर चिंता

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत के अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री और प्रधान मंत्री से मुलाक़ात की और इसके बाद साझा बयान जारी किया।

बिन सलमान मंगलवार की रात दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां ख़ुद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगकर उनका स्वागत किया।

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी ने कहा कि क्राउन प्रिंस के भारत के इस पहले राजकीय दौरे में कई अहम समझौते हुए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद की समस्या का भी ज़िक्र किया।

हालांकि सऊदी अरब को विश्व में तकफ़ीरी आतंकवाद का जनक और उसे बढ़ावा देने वाला समझा जाता है।

मध्यपूर्व और विश्व आज तकफ़ीरी आतंकवाद से जूझ रहा है, जिसे बढ़ावा देने के लिए सऊदी अरब ने अरबों पैट्रो डॉलर पानी की तरह बहाए हैं।

मोहम्मद बिन सलमान का कहना था कि भारत और सऊदी अरब के रिश्ते ख़ून में शामिल हैं।

दिल्ली से शमशाद काज़मी की रिपोर्टः विरोध-प्रदर्शनों के बीच भारत पहुंचे सऊदी युवराज बिन सलमान, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा, 2016 के नरेंद्र मोदी के सऊदी अरब दौरे के बाद हमारे संबंध अधिक मज़बूत हुए हैं और सऊदी अरब ने भारत में क़रीब 44 अरब डॉलर का निवेश किया है।

बिन सलमान का कहना था कि आतंकवाद दोनों देशों के लिए चिंता की बात है।

हालांकि मोहम्मद बिन सलमान पर यमन में युद्ध अपराध करने और सऊदी पत्रकार जमाल ख़ुशुक़जी की हत्या में शामिल होने के आरोप हैं। msm