अभिनंदन वर्धमान के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया गयाः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i73197-अभिनंदन_वर्धमान_के_साथ_बुरा_बर्ताव_नहीं_किया_गयाः_पाकिस्तान
पाकिस्तान ने भारत के इस आरोप को रद्द कर दिया है कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ किसी भी प्रकार का बुरा व्यवहार नहीं किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०१९ १३:२१ Asia/Kolkata
  • अभिनंदन वर्धमान के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया गयाः पाकिस्तान

पाकिस्तान ने भारत के इस आरोप को रद्द कर दिया है कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ किसी भी प्रकार का बुरा व्यवहार नहीं किया गया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके बताया है कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय क़ानून के हिसाब से शालीनता पूर्ण व्यवहार किया गया।  बयान में कहा गया है कि अभिनंदन वर्धमान के साथ किसी भी प्रकार का बुरा व्यवहार नहीं किया गया।  पाकिस्तान की ओर से भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को नई दिल्ली के हवाले किये जाने में हुए कुछ विलंब के बाद भारत के कुछ अधिकारियों ने कहा था कि पाकिस्तान, भारतीय पायलेट से कुछ बातें उगलवाना चाहता था।  

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को शुक्रवार को रात 9 बजकर 20 मिनट पर भारत को सौंप दिया था।  शुक्रवार को इससे पहले यह ख़बर आई थी कि अभिनंदन को शाम 4 बजे भारत के हवाले किया जाएगा। लेकिन जब पाकिस्तान द्वारा उन्हें भारत को सौंपने में देर हुई तो यह सवाल उठने लगा कि उन्हें आज़ाद करने में इतनी देर क्यों हुई?

पाकिस्तान का कहना है कि उसकी वायुसेना ने बुधवार को दो भारतीय विमानों को उस समय मार गिराया जब वे इस देश की सीमा के भीतर घुस आए थे जिनमे से एक विमान के पायलट को बंदी बना लिया गया।  हालांकि भारत का कहना है कि अभिनंदन का विमान उस समय गिराया गया, जब भारतीय वायुसेना के विमानों ने 27 फ़रवरी को जम्मू कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी वायुसेना के प्रयासों को नाकाम किया था।