भारत ने सदभावना के तहत वृद्ध पाकिस्तानी किसान को वापस किया
भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच एक सुखद ख़बर यह आई है कि भारत ने पाकिस्तान के वृद्ध किसान को वापस कर दिया है जो भैंसों के लिए चारा जमा करते हुए ग़लती से सीमा पार कर गया था।
70 साल के पाकिस्तानी किसान को भारतीय बीएसफ़ ने ज़फ़रवाल सेक्टर में लहरी पोस्ट पर होने वाली बैठक में पाकिस्तान को वापस कर दिया जिसके बाद पंजाब रेंजर्ज़ ने किसान को उसके परिवार के लोगों से मिलवाया।
पाकिस्तानी किसान मुहम्मद अशरफ़ भैंसों के लिए चारा काटते हुए ग़लती से सीमा पार करके भारत के सांबा सेक्टर में चला गया था। बाद में भारतीय मीडिया से पता चला कि किसान को बीएसएफ़ ने गिरफ़तार कर लिया है।
किसान के परिवार ने प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा से अपील की थी कि वह बूढ़े किसान को भारतीय सैनिकों से रिहा करवाएं।