भारतीय मीडिया का दावा, पाकिस्तानी ड्रोन ने पार किया नियंत्रण रेखा
भारतीय मीडिया ने दावा किया है कि राजस्थान से मिली हुई भारतीय सीमा से पाकिस्तानी ड्रोन भारत में घुसे थे जिसपर भारतीय सेना ने फायरिंग करके दूर भगा दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा में लगातार तनाव बना हुआ है। दोनों देशों की ओर किए गए वायु हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। बीच भारतीय मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है।
भारतीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, राजस्थान से सटे भारत-पाक सीमा में एक बार फिर पाकिस्तान के ड्रोन विमान ने घुसने का प्रयास किया और वह सीमा के भीतर तक आ गया लेकिन भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही के बाद ड्रोन वापस चला गया। ख़बरों के अनुसार पाकिस्तानी ड्रोन शुक्रवार रात एक बार फिर भारतीय सीमा में आया। रात करीब पौने आठ बजे सीमा से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर ज़िले में स्थित बीएसएफ़ की रेणुका और मंडेर चौकी की तरफ़ ड्रोन आया। पाकिस्तानी ड्रोन के राडार पर आते ही बीएसएफ़ ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज़ करीब 15 मिनट तक तक सुनाई दी।
इस बीच बीएसएफ अथवा पुलिस प्रशासन ने तो ड्रोन के आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन गामीणों और स्थानीय प्रशासन ने दोनों सीमा चौकियों के पास से ड्रोन के गुज़रने की बात कही है। जानकारी के अनुसार फायरिंग के बीच ड्रोन वापस पाक सीमा में चला गया। (RZ)