ईरान के विदेश मंत्रालय में ब्रिटेन के राजदूत को तलब किया गया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147830-ईरान_के_विदेश_मंत्रालय_में_ब्रिटेन_के_राजदूत_को_तलब_किया_गया
पार्स टुडे - तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत ह्यूगो शोर्टर को ईरान के विदेश मंत्रालय के सहायक मंत्री और पश्चिमी यूरोप विभाग के महानिदेशक अलीरेज़ा यूसुफ़ी ने तलब किया।
(last modified 2026-10-14T10:44:53+00:00 )
Oct १४, २०२६ १६:१२ Asia/Kolkata
  • ईरान का विदेश मंत्रालय
    ईरान का विदेश मंत्रालय

पार्स टुडे - तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत ह्यूगो शोर्टर को ईरान के विदेश मंत्रालय के सहायक मंत्री और पश्चिमी यूरोप विभाग के महानिदेशक अलीरेज़ा यूसुफ़ी ने तलब किया।

पार्स टुडे के अनुसार ब्रिटेन के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से फ़ेयरफ़ोर्ड सैन्य अड्डे की तथाकथित घटना का ईरान से जोड़े जाने के बेबुनियाद दावे की प्रतिक्रिया में तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत ह्यूगो शोर्टर को मंगलवार 21 मेहर 1405 को ईरान के विदेश मंत्रालय के सहायक मंत्री और पश्चिमी यूरोप विभाग के महानिदेशक अलीरेज़ा यूसुफ़ी ने तलब किया और ईरान के प्रति ब्रिटेन के ग़ैर-ज़िम्मेदाराना और विनाशकारी रवैये पर इस्लामी गणराज्य ईरान की कड़ी आपत्ति उन्हें सौंपी गई।

 

अलीरेज़ा यूसुफ़ी ने ईरान के विरुद्ध ब्रिटेन सरकार के बेबुनियाद दावे को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए ज़ोर दिया कि ब्रिटिश अधिकारी ईरान के विरुद्ध बेबुनियाद आरोप लगाकर और दोष दूसरों पर डालकर, ईरान के विरुद्ध अमेरिका और इज़राइल शासनों के सैन्य आक्रमण में भागीदारी तथा ईरान-विरोधी आतंकवादी समूहों और तत्वों की लंबे समय तक मेज़बानी के कारण अपनी जवाबदेही और अंतर्राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी से नहीं बच सकते।

 

ईरान के विदेश मंत्रालय के पश्चिमी यूरोप विभाग के महानिदेशक ने ईरान-विरोधी अभियान के क्रम में ब्रिटेन की ग़ैर-ज़िम्मेदाराना कार्रवाइयों की निंदा करते हुए जो सभी ब्रिटेन सरकार की अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनी प्रतिबद्धताओं के विरुद्ध हैं, ज़ोर दिया कि ब्रिटेन सरकार को जल्द से जल्द फ़ेयरफ़ोर्ड अड्डे की तथाकथित घटना के संबंध में ईरान के विरुद्ध अपने आरोपों के दस्तावेज़ और सबूत पेश करने चाहिए, अन्यथा इस्लामी गणराज्य ईरान द्विपक्षीय संबंधों में गंभीरता से पुनर्विचार करेगा, जिसके परिणामों की ज़िम्मेदारी ब्रिटेन सरकार पर होगी।

 

ब्रिटेन के राजदूत ने ज़ोर दिया कि वे इस बात को अपने देश के अधिकारियों तक पहुँचाएँगे। mm