भारत में चुनाव के बाद भारत पाक वार्ता शुरू होने की आशा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i74394-भारत_में_चुनाव_के_बाद_भारत_पाक_वार्ता_शुरू_होने_की_आशा
पाकिस्तान का कहना है कि भारत में आम चुनाव हो जाने के बाद भारत पाक वार्ता शुरू होने की आशा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१९ ०५:३१ Asia/Kolkata
  • भारत में चुनाव के बाद भारत पाक वार्ता शुरू होने की आशा

पाकिस्तान का कहना है कि भारत में आम चुनाव हो जाने के बाद भारत पाक वार्ता शुरू होने की आशा है।

भारत में तैनात पाकिस्तान के उच्चायुक्त सुहैल महमूद ने इस पद से हटने से पहले एक साक्षात्कार में कहा कि भारत में चुनाव हो जाने के बाद दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू होने की उम्मीद है।

टाइम्ज़ आफ़ इंडिया को इंटरव्यू देते हुए सुहैल महमूद ने कहा कि भारत में चुनाव के बाद दोबारा वार्ता की हमें उम्मीद है कूटनीति और वार्ता बहुत ज़रूरी है।

पाकिस्तान की सरकार ने सुहैल महमूद को तहमीना जनजूआ के रिटायरमेंट के बाद उनके स्थानपर विदेश सचिव नियुक्त कर दिया है जबकि वह इस समय भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त के पद पर असीन हैं।

सुहैल महमूद ने कहा कि वार्ता ही एक मात्र माध्यम है जिसके तहत दोनों पक्ष एक दूसरे की आशंकाओं को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विवादित मुद्दे हल होने के बाद ही क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकेगी। उनका कहना था कि नवम्बर 2019 दसे पहले दोनों पक्ष अच्छे वातावरण में सभी मामलों पर सहमति कर सकेंगे।