ईरान और रूस की परमाणु क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i143832-ईरान_और_रूस_की_परमाणु_क्षेत्र_में_द्विपक्षीय_सहयोग_पर_वार्ता
पार्स टुडे – रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपप्रमुख ने ईरान के इस्लामी गणराज्य के राजदूत के साथ बैठक में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और विचार-विमर्श किया।
(last modified 2026-05-01T13:32:31+00:00 )
May ०१, २०२६ १९:०० Asia/Kolkata
  • ईरान और रूस की परमाणु क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

पार्स टुडे – रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपप्रमुख ने ईरान के इस्लामी गणराज्य के राजदूत के साथ बैठक में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और विचार-विमर्श किया।

पार्स टुडे के अनुसार रोसाटॉम की अंतर्राष्ट्रीय इकाई के उपप्रमुख निकोलाई स्पास्की ने ईरान के इस्लामी गणराज्य के राजदूत काज़िम जलाली से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और स्थायी संबंधों का उल्लेख करते हुए, परमाणु ऊर्जा संगठन और रोसाटॉम के बीच वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रौद्योगिकीय आदान-प्रदान तथा बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संयुक्त परियोजनाओं पर बातचीत और विचार-विमर्श किया गया।

 

दोनों पक्षों ने शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के साथ रोसाटॉम की सफल साझेदारी को दो राष्ट्रों की स्थायी विकास, संसाधनों के दोहन, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में गतिशीलता का एक सक्षम उदाहरण बताया। mm