न्याय योजना से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i74721-न्याय_योजना_से_अर्थव्यवस्था_मजबूत_होगी
राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण लोगों की जेब में पैसा नहीं रहा तथा कलकारखाने बंद होने के साथ अर्थव्यवस्था बिगड़ गई
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१९ ०४:३७ Asia/Kolkata
  • न्याय योजना से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण लोगों की जेब में पैसा नहीं रहा तथा कलकारखाने बंद होने के साथ अर्थव्यवस्था बिगड़ गई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि न्याय योजना से अर्थव्यवस्था बिगड़ने की बजाये मजबूत होगी तथा गरीबों को न्याय मिलेगा। 

राहुल गांधी ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने जब पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम से पूछा कि न्याय योजना से अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है, तो उनका कहना था कि इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी क्योंकि लोगों की जेब में पैसा आने पर लोग माल खरीद सकेंगे और कलकारखाने फिर खुल जायेंगे।

उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण लोगों की जेब में पैसा नहीं रहा तथा कलकारखाने बंद होने के साथ अर्थव्यवस्था बिगड़ गई।

उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा दस दिन में पूरा करने का दावा करते हुए कहा कि इसी तरह सरकार आने पर न्याय योजना को लागू किया जायेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि न्याय योजना का पैसा मध्यम वर्ग से नहीं वसूला जायेगा बल्कि अनिल अम्बानी, मेहुल चौकसी की जेब से निकाला जायेगा जो बैंकों का 55 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर युवा उद्यमियों को कारखाना लगाने के लिये सरकार से अनुमति की कोई जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने युवाओं का अधिक से अधिक उद्योग धंधे खड़े करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे लोगों को रोजगार मिलेगा तथा बेरोजगारी खत्म होगी।

उन्होंने संसद, विधानसभा के साथ सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा भी दोहराया। उन्होंने कहा कि न्याय योजना के छह हजार रुपये हर महीने महिलाओं के खाते में डाले जायेंगे। mm