मोदी की जीत से नाराज़ अमेरिकी कलाकार ने भारत दौरा किया रद्द
https://parstoday.ir/hi/news/india-i75668-मोदी_की_जीत_से_नाराज़_अमेरिकी_कलाकार_ने_भारत_दौरा_किया_रद्द
भारत में हाल के चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा की जीत और मोदी के एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाने पर अमेरिकी कॉमेडियन जेरेमी मैकलेलान अपनी नाराज़गी जताते हुए भारत का दौरा रद्द कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २६, २०१९ १६:०८ Asia/Kolkata
  • मोदी की जीत से नाराज़ अमेरिकी कलाकार ने भारत दौरा किया रद्द

भारत में हाल के चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा की जीत और मोदी के एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाने पर अमेरिकी कॉमेडियन जेरेमी मैकलेलान अपनी नाराज़गी जताते हुए भारत का दौरा रद्द कर दिया है।

समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत में हाल के चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाने पर अमेरिकी कॉमेडियन जेरेमी मैकलेलान ने अपना विरोध जताते हुए भारत का दौरा रद्द कर दिया है। प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य अभिनेता जेरेमी मैकलेलान ने मोदी की जीत पर सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा करते हुए अपना भारत का दौरा रद्द कर दिया है।

सामाजिक वेबसाइट पर जारी संदेश में जेरेमी मैकलेलान का कहना था कि मोदी की जीत पर वह भारत के 5 सप्ताह का दौरा रद्द कर रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय नागरिकों ने भी सोशल मीडिया पर अमेरिकी कॉमेडियन के इस क़दम पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

उल्लेखनीय है कि भारत में इसी वर्ष 11 अप्रैल से आरंभ हुआ आम चुनाव 19 मई तक जारी रहा। 23 मई को जब चुनाव के परिणाम आए तो एक बार फिर वर्तामान की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों को प्रचंड बहुमत मिली और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को ज़बरदस्त हार का सामना करना पड़ा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर इस देश की सत्ता की बागडोर अपने हाथ में संभालेंगे। (RZ)