भारत, गर्मी ने सबको बेहाल कर रखा है
https://parstoday.ir/hi/news/india-i75962-भारत_गर्मी_ने_सबको_बेहाल_कर_रखा_है
भारत में गर्मी का क़हर जारी है और गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१९ ११:५३ Asia/Kolkata
  • भारत, गर्मी ने सबको बेहाल कर रखा है

भारत में गर्मी का क़हर जारी है और गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है।

भारत की राजधानी नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान न्यूतम 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं परंतु मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने एक-दो दिनों तक बारिश की संभावना से इंकार किया है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (AK)