उत्तर प्रदेश, सरकारी अधिकारियों को फटकार, बैठने के बजाए सरप्राइज़ विज़िट करें
https://parstoday.ir/hi/news/india-i76319-उत्तर_प्रदेश_सरकारी_अधिकारियों_को_फटकार_बैठने_के_बजाए_सरप्राइज़_विज़िट_करें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कड़ाई से कहा है कि अधिकारी मुख्यालय में बैठने के बजाए फ़ील्ड में जाकर सरप्राइज़ विज़िट करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१९ ०८:२५ Asia/Kolkata
  • उत्तर प्रदेश, सरकारी अधिकारियों को फटकार, बैठने के बजाए सरप्राइज़ विज़िट करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कड़ाई से कहा है कि अधिकारी मुख्यालय में बैठने के बजाए फ़ील्ड में जाकर सरप्राइज़ विज़िट करें।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ समीक्षा बैठक की थी।

उन्होंने कहा कि अगर विभाग में कोई भी फ़ाइल तीन दिन से ज्यादा रुकी तो अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग और यूनिफार्म देर से मुहैया करवाने वाले अधिकारियों की उन्होंने आलोचना की। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को तत्काल माध्यमिक स्तर तक करने के निर्देश दिये। जिन पांच ज़िलों में डायट नहीं है वहां उन्हें खोलने पर भी मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। उन्होंने स्कूलों में सोलर पैनल लगाने पर भी ज़ोर देते हुए कहा कि संवाद बढ़ाया जाए।

उन्होंने मिड डे मील योजना में लखनऊ और मथुरा में अक्षयपात्र को आधार से लिंक कराने के भी निर्देश देते हुए कहा कि हर कर्मचारी को महीने के पहले हफ्ते में वेतन मिल जाए। (AK)