भारत में अमरीका विरोधी प्रदर्शन, पोम्पियो की यात्रा का विरोध
https://parstoday.ir/hi/news/india-i76543-भारत_में_अमरीका_विरोधी_प्रदर्शन_पोम्पियो_की_यात्रा_का_विरोध
भारत में सैंकड़ों लोगों ने नयी दिल्ली में अमरीकी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के विरोध में प्रदर्शन किये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१९ १४:३४ Asia/Kolkata
  • भारत में अमरीका विरोधी प्रदर्शन, पोम्पियो की यात्रा का विरोध

भारत में सैंकड़ों लोगों ने नयी दिल्ली में अमरीकी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के विरोध में प्रदर्शन किये।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को, अमरीकी विदेशमंत्री की यात्रा से पहले नयी दिल्ली में प्रदर्शन करके, अमरीका विरोधी नारे लगाए और क्षेत्रीय देशों विशेष कर ईरान पर अमरीकी दबाव कम करने की मांग की। 

प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में एेसे प्लेकार्ड्स उठा रखे थे जिस पर ईरान के विरुद्ध युद्ध नहीं और ईरान का पीछा छोड़ दो जैसे नारे लिखे थे। 

प्रदर्शनकारियों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की कि वह अमरीकी दबाव में न आएं। 

 याद रहे अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो  मंगलवार रात  दिल्ली पहुंचेंगे। बुधवार को वह भारतीय  प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से  भेंट करेंगे।

ईरान से  तेल निर्यात, पाकिस्तान में आतंकवाद और रूस के साथ एस-400 समझौते सहित कई मुद्दों पर दोनों देशों के मध्य चर्चा होने का समचार है। (Q.A.)