जापान और भारत के बीच सुरक्षा समझौता
Jun २८, २०१९ १६:०८ Asia/Kolkata
भारत तथा जापान के प्रधानमंत्रियों ने सुरक्षा के क्षेत्र में सहकारिता विस्तृत करने पर बल दिया है।
नरेन्द्र मोदी तथा शीनज़ो आबे ने जापान के ओसाका नगर में हो रहे जी-20 के शिखर सम्मेलन से इतर शुक्रवार को भेंटवार्ता की। इस भेंटवार्ता में सुरक्षा के क्षेत्र में सहकारिता विस्तृत करने पर बल दिया गया। दोनो राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में जापान के प्रधानमंत्री शीनज़ो आबे ने कहा कि टोकियो, हर क्षेत्र में नई दिल्ली के साथ संबन्ध विस्तृत करने का इच्छुक है। भारत ने प्रधानमंत्री ने इस बैठक में जापान से मांग की है कि जापान निर्मित रिलीफ बोट को भारत बेचने की प्रक्रिया को तेज़ किया जाए।
उल्लेखनीय है कि जापान के ओसाका नगर में जी-20 का 14वां शिखर सम्मेलन चल रहा है।
टैग्स