भारत, नौसेना को मिलेगा नया एंटी टैंक मीज़ाइल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i76705-भारत_नौसेना_को_मिलेगा_नया_एंटी_टैंक_मीज़ाइल
भारतीय वायुसेना की शक्ति में शीघ्र ही वृद्धि होने वाली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१९ ०५:२२ Asia/Kolkata
  • भारत, नौसेना को मिलेगा नया एंटी टैंक मीज़ाइल

भारतीय वायुसेना की शक्ति में शीघ्र ही वृद्धि होने वाली है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय वायु सेना के बेड़े में रूस की एंटी टैंक मिज़ाइल ‘स्ट्रम अटाका’ शामिल होने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार स्ट्रम अटाका मीज़ाइल के लिए दोनों देशों के बीच 200 करोड़ रुपये का समझौता हुआ है। मिज़ाइल को एमआई-35 हेलिकॉप्टर में लगाया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आपातकालीन नियमों के तहत रूस से एंटी-टैंक मिज़ाइल के लिए सौदा हुआ है।

इसके अंतर्गत समझौते के तीन महीने के भीतर ही मिज़ाइलों की आपूर्ति कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार एंटी टैंक मिज़ाइल को युद्धक एमआई-35 में लगाए जाने से दुश्मनों के टैंक और अन्य हथियारों से निपटने की क्षमता हासिल हो जाएगी। एमआई-35 भारतीय वायुसेना का अटैकिंग हेलिकॉप्टर है। इसे अमेरिका की अपाचे की जगह लाया गया।

सरकार के सूत्र के मुताबिक, तुरंत युद्ध की स्थिति के मद्देनजर आपातकालीन प्रावधान के तहत वायुसेना ने कई देशों के साथ स्पाइस 2000 स्टैंड ऑफ वेपन सिस्टम और कई स्पेयर और एयर टू एयर मिज़ाइल की डील की है।

ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आपातकालीन प्रावधानों के तहत तीनों सेनाओं की ओर से की जाने वाली खरीददारी के बारे में एक प्रस्तुतिकरण हुआ था। इसमें आपातकालीन प्रावधानों का इस्तेमाल कर हथियार खरीदने में भारतीय वायुसेना आगे रही।

भारतीय सेना फ्रांस से स्पाइक एंटी टैंक मिज़ाइल खरीदने की तैयारी भी कर रही है । (AK)