भारत नियंत्रित कश्मीर की वर्तमान स्थिति चिंताजनकः ओआईसी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i77936-भारत_नियंत्रित_कश्मीर_की_वर्तमान_स्थिति_चिंताजनकः_ओआईसी
इस्लामी सहकारिता संगठन ओआईसी ने भारत नियंत्रित कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व समुदाय से कश्मीर समस्या के समाधान में अपने दायित्व के निर्वाह का आह्वान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१९ ०४:५४ Asia/Kolkata
  • भारत नियंत्रित कश्मीर की वर्तमान स्थिति चिंताजनकः ओआईसी

इस्लामी सहकारिता संगठन ओआईसी ने भारत नियंत्रित कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व समुदाय से कश्मीर समस्या के समाधान में अपने दायित्व के निर्वाह का आह्वान किया है।

ओआईसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत नियंत्रित कश्मीर में बड़ी संख्या में सैन्य बलों का भेजा जाना गंभीर चिंता का विषय है।  इस बयान में नागरिकों के विरुद्ध क्लस्टर बम के प्रयोग की निंदा की गई है।  ओआईसी के बयान में भारतीय सेना द्वारा लाइन आफ कन्ट्रोल पर की जाने वाली फाएरिंग में होने वाले नुक़सान पर खेद व्यक्त किया गया है।  ओईआसी ने अपने बयान में भारत तथा पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर की जनता के साथ सहृदयता व्यक्त की है।  ओआईसी ने कहा है कि कश्मीर समस्या को कूटनैतिक ढंग से सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी जनता की इच्छाओं के अुनसार हल किया जाए।

इससे पहले पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने ओईएसी के महासचिव से अनुरोध किया था कि वे भारत नियंत्रित कश्मीर की वर्तमान स्थिति पर नोटिस लें।  उन्होंने कहा कि कश्मीर में खुलकर मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।