ज़ायोनी सैनिकों का वेस्ट बैंक पर व्यापक हमला
-
वेस्ट बैंक (जॉर्डन नदी का पश्चिमी तट)
पार्स टुडे – इज़राइली क़ब्ज़ाधारी सैनिकों ने रविवार सुबह वेस्ट बैंक में कई फ़लस्तीनी शहरों, गाँवों और शिविरों पर व्यापक हमला बोला।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी शहरों, गाँवों और शिविरों पर ज़ायोनी सैनिकों के व्यापक हमले के साथ-साथ, ज़ायोनी बाशिंदों (निवासियों) ने भी क़ब्ज़ाधारी सेना के संरक्षण में फ़लस्तीनियों के ख़िलाफ़ हमले किए – जिससे झड़पें, गिरफ़्तारियाँ और फ़लस्तीनी संपत्ति को नुकसान पहुँचा।
रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइली क़ब्ज़ाधारी बलों ने अल-खलील (हीब्रोन) के दक्षिण में दैर सामेत गाँव पर हमला किया, और तारूसा क्षेत्र की ओर आगे बढ़े, तथा यत्ता शहर में एक घर में घुस गए। साथ ही, बाशिंदों ने अस-समू' बस्ती के पास ग़वेन गाँव में एक फ़लस्तीनी घर पर हमला किया।
जेनिन और उसके आसपास भी, अर्राबा बस्ती (जेनिन के दक्षिण-पश्चिम) की भूमि पर बाशिंदों और फ़िलिस्तीनियों के बीच सीधी झड़प हुई। क़ब्ज़ाधारी बलों ने जेनिन के पूर्व में बैत काद गाँव पर हमले के दौरान कई घरों में घुसकर, और जेनिन के पूर्व में दैर ग़ज़ाला गाँव पर भी हमला किया।
नाब्लस में भी, क़ब्ज़ाधारी बलों ने मदमा और औरता गाँवों पर हमला किया, और बाशिंदों ने सेना के संरक्षण में नाब्लस के दक्षिण-पूर्व में औरता गाँव पर हमला किया।
रामल्लाह और अल-बीरा, तूबास और तुलकरम प्रांतों में भी ज़ायोनी शासन के सैनिकों द्वारा इसी तरह के हमले किए गए। क़ब्ज़ाधारी बलों ने रामल्लाह के उत्तर-पूर्व में अल-मुग़ैय्यर गाँव में फ़िलिस्तीनी घरों पर हमले के दौरान आंसू गैस का प्रक्षेपण किया।
ये हमले और ज़ायोनी सैनिकों एवं बाशिंदों के अतिक्रमण, वेस्ट बैंक के विभिन्न हिस्सों पर पहले के हमलों की निरंतरता में किए गए। जबकि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के विस्तार और इन सैनिकों का मुकाबला करने की माँग कर रहे हैं, ज़ायोनी अखबार मारिव ने लिखा कि इज़राइली सेना लेबनान और ग़ज़ा में तैनात अपने बलों के एक हिस्से को वेस्ट बैंक में स्थानांतरित करने की संभावना पर विचार कर रही है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए