पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को किया निष्कासित
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78039-पाकिस्तान_ने_भारतीय_उच्चायुक्त_को_किया_निष्कासित
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करते हुए राजनयिक संबंध निलंबित करने का ऐलान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०८, २०१९ ०४:०० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को किया निष्कासित

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करते हुए राजनयिक संबंध निलंबित करने का ऐलान किया है।

पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बुधवार भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित करने और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को निलंबित किये जाने का ऐलान किया है।

पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एनएससी बैठक के बाद टीवी पर एक बयान में कहा, "हमारे राजनयिक अब भारत में तैनात नहीं रहेंगे और यहां से उनके समकक्षों को वापस भेजा जाएगा।"  इस बयान में कहा गया है कि समिति ने भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने और द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित करने का फैसला किया है।  एनएससी की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है कि समिति ने भारत सरकार द्वारा "एकतरफा और अवैध कार्यों से उत्पन्न स्थिति" और जम्मू-कश्मीर तथा नियंत्रण रेखा के हालात पर चर्चा की गई।
बयान के अनुसार समिति ने, भारत द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के मामले को सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र में ले जाने का संकल्प लिया है।  पाकिस्तानी बयान में कहा गया है कि देश 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाएगा जबकि 15 अगस्त को काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा।  ज्ञात रहे कि भारत ने सोमवार को इस देश के संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करते हुए राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।