पाकिस्तान ने भारत के इल्ज़ाम को ख़ारिज किया
पाकिस्तान ने कश्मीर में मौजूदगी के भारत के इल्ज़ाम को ख़ारिज किया
पाकिस्तानी सेना ने भारत नियंत्रित कश्मीर में अशांति में इस्लामाबाद के लिप्त होने पर आधारित भारत के इल्ज़ाम को ख़ारिज कर दिया है।
इरना के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ़ ग़फ़ूर ने भारत के इस इल्ज़ाम का लक्ष्य इस क्षेत्र से विश्व समुदाय के ध्यान को हटाना बताया।
उन्होंने बल दिया कि भारतीय सेना के जनरल कंवलजीत सिंह का पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बयान, इस्लामाबाद को जंग के लिए उकसाना या जंग का औचित्य दर्शाने के लिए है।
आसिफ़ ग़फ़ूर ने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के ख़तरनाक खेल और उस कोशिश का कड़ाई से जवाब देगी, जिसे उन्होंने भारत के अतिक्रमण की कोशिश का नाम दिया।
ग़ौरतलब है कि कश्मीर का एक भाग भारत और दूसरा भाग पाकिस्तान में स्थित है और दोनों ही इसके स्वामित्व का दावा करते हैं। (MAQ/N)