15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस तो पाकिस्तान मनाएगा कला दिवस
पाकिस्तान की सरकार ने भारत की ओर से कश्मीर में हालिया कार्यवाहियों की परिधि में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को कश्मीर से सहृदयता दिवस के रूप में मनाने का नोटिफ़िकेशन जारी किया है।
पाकिस्तान के गृहमंत्रालय की ओर से जारी नोटिफ़िकेशन के अनुसार कश्मीरियों से सहृदयता और एकता व्यक्त करने के लिए 15 अगसत को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
नोटिफ़िकेशन के अनुसार 15 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा।
ज्ञात रहे कि भारत की ओर से 5 अगसत को एक राष्ट्रपति आदेश द्वार कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया गया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पहले बीते 4 अगस्त से ही राज्य में संचार सेवाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।
भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि 5 अगस्त से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्लाह सहित 500 से अधिक स्थानीय नेताओं को हिरासत में लिया जा चुका है।
इनमें से अधिकतर को श्रीनगर में स्थित शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर के अस्थायी हिरासत केंद्र और बारामुला और गुरेज़ सहित ऐसे अन्य केंद्रों में रखा गया है। अब्दुल्ला और मुफ्ती को हरी निवास और गुपकर रोड में स्थित अस्थायी हिरासत केंद्रों में रखा गया है।
श्रीनगर लोकसभा सांसद और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने भी आरोप लगाया था कि उन्हें नजरबंद करके रखा गया था। इससे पहले, गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में दावा किया था कि फ़ारूक़ अब्दुल्लाह को नजरबंद नहीं किया गया है। (AK)