भारत और चीन के मतभेदों को विवाद नहीं बनने देंगेः जयशंकर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78197-भारत_और_चीन_के_मतभेदों_को_विवाद_नहीं_बनने_देंगेः_जयशंकर
भारत के विदेशमंत्री ने कहा है कि दुनिया में अस्थिरता के समय भारत और चीन के संबंध स्थिरता के परिचायक होने चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१९ १४:१७ Asia/Kolkata
  • भारत और चीन के मतभेदों को विवाद नहीं बनने देंगेः जयशंकर

भारत के विदेशमंत्री ने कहा है कि दुनिया में अस्थिरता के समय भारत और चीन के संबंध स्थिरता के परिचायक होने चाहिए।

चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया ही अनिश्चितता की स्थिति का सामना कर रही है, भारत व चीन के संबंधों को स्थिरता का परिचायक होना चाहिए।

रविवार को चीन पहुंचे भारत के विदेशमंत्री जयशंकर ने चीनी उपराष्ट्रपति वांग क्विशान से झोंग्ननहाई से उनके आवासीय परिसर में मुलाकात की।  बाद में उन्होंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक की।  भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद हैं, लेकिन वे इन मतभेदों को विवाद नहीं बनने देंगे। 
भारत के विदेशमंत्री जयशंकर की चीन यात्रा ऐसे समय में हुई है कि जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत द्वारा कश्मीर को विशेष दर्जा खत्म करने के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में उठाने को लेकर चीन से समर्थन मांगने के लिए 9 अगस्त को बीजिंग की यात्रा की थी।  पीटीआई के अनुसार समझा जाता है कि जयशंकर की चीन यात्रा के दौरान चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।