तेहरान में भारतीय दूतावास में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Aug १५, २०१९ १८:५६ Asia/Kolkata
ईरान की राजधानी तेहरान में भारतीय दूतावास में भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में तेहरान में भारतीय राजदूत गद्दम धर्मेंद्र ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संदेश पढ़कर सुनाया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी मेहमान मौजूद थे।
तेहरान में भारतीय राजदूत गद्दम धर्मेंद्र ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में तेहरान में स्थित केन्द्रिय विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने राष्ट्रगान पढ़ा और कार्यक्रम पेश किए। (AK)
टैग्स