कश्मीर, कर्फ़्यू और दफ़ा 144 के बावजूद प्रदर्शन
भारत नियंत्रित कश्मीर की जनता ने कर्फ़्यू और दफ़ा 144 के बावजूद भारत सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किए।
फ़्रांसीसी टीवी चैनल-24 की रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर घाटी में लोगों ने शुक्रवार को कर्फ़्यू और दफ़ा 144 के बावजूद प्रदर्शन किए और कर्फ़्यू सहित हर प्रकार के प्रतिबंधों की समाप्ति की मांग की।
ख़बरों में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार के विरुद्ध नारे लगाकर कश्मीरियों के विरुद्ध सरकारी अत्याचारों की निंदा की।
समाचारों में कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने कश्मीर घाटी में मोबाइल, इन्टरनेट सेवा और लैंड लाइन फ़ोन भी काट दिए हैं।
घाटी में स्कूल, कालेज और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। केन्द्र सरकार द्वारा 5 अगस्त को कश्मीर से विशेषाधिकार ख़त्म किए जाने के बाद, भारत प्रशासित कश्मीर में लगायी गयी धारा 144 के तहत विभिन्न इलाक़ों में सेना के जवान गश्त करते नज़र आए। स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। (AK)