कश्मीर मुद्दे को कूटनयिक मार्गों से हल किया जाएः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78345-कश्मीर_मुद्दे_को_कूटनयिक_मार्गों_से_हल_किया_जाएः_पाकिस्तान
संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कश्मीर मुद्दे को कूटनयिक मार्गों से हल करने पर बल दिया है।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Aug १७, २०१९ ११:५९ Asia/Kolkata
  • कश्मीर मुद्दे को कूटनयिक मार्गों से हल किया जाएः पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कश्मीर मुद्दे को कूटनयिक मार्गों से हल करने पर बल दिया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कहा कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ मतभेदों को हल करने के लिए कूटनयिक और राजनैतिक प्रयास जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद की यह बैठक इस सबंध में पहला क़दम है। पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने कहा कि उनके कथनानुसार भारत नियंत्रित कश्मीर की जनता की आवाज़ आज उच्चस्तरीय कूटनयिक स्तर पर सुनी गयी।

उन्होंने कहाकि सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर के बारे में सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों पर अमल की आवश्यकता पर बल दिया।

उधर ओआईसी का भारत से कश्मीर में कर्फ़्यू समाप्त करने की मांग की

इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी ने भारत से मांग की है कि कश्मीर में 12 दिनों से जारी कर्फ़्यू उठाया जाए जिसने पूरी घाटी में सामन्य जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।  

ज्ञात रहे कि कश्मीर का एक भाग भारत के नियंत्रण में है और एक भाग पाकिस्तान के पास है किन्तु दोनों ही देश पूरे कश्मीर पर अपने मालेकाना हक़ का दावा करते हैं। 

पिछले दिनों भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने की कार्यवाही के बाद दोनों देशों में तनाव काफ़ी बढ़ गया है। पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की सबसे बड़ी रुकावट हैं। (AK)