भारत के पंजाब में पटाखा फ़ैक्ट्री में भीषण धमाका, 23 लोग हताहत
भारत के पंजाब राज्य के गुरदासपुर ज़िले में स्थित एक पटाखा फ़ैक्ट्री में धमाके के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के बटाला स्थित एक पटाखा फ़ैक्ट्री में धमाका होने से 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। घायलों में कुछ की स्थिति काफ़ी गंभीर बताई जा रही है। धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास के लोग भी उसे सुनकर दहशत में आ गए। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन समेत पुलिस के जवान बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौक़े पर दमकल विभाग के कई गाड़ियां मौजूद है। बचाव एवं राहत कार्य की टीमें लगातार फंसे हुए लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
इस बीच पंजाब के बटाला में 23 लोगों की मौत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और हादसे को दिल दहला देने वाली त्रासदी बताया है। मोदी ने कहा कि पटाखा फ़ैक्ट्री में धमाके में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी की अगुआई में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पटाला हादसे में मरने वालों को पंजाब सरकार की ओर से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये दिए जाने की भी उन्होंने घोषणा की है। (RZ)