काबुल में अमरीकी दूतावास के क़रीब धमाका, कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i8119-काबुल_में_अमरीकी_दूतावास_के_क़रीब_धमाका_कई_हताहत
काबुल में मंगलवार की सुबह एक भीषण धमाका हुआ जिसमें कई व्यक्ति हताहत और घयल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१६ ०७:११ Asia/Kolkata
  • 19 अप्रैल 2016 की इस तस्वीर में केन्द्रीय काबुल एक भीषण धमाके के बाद धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा है
    19 अप्रैल 2016 की इस तस्वीर में केन्द्रीय काबुल एक भीषण धमाके के बाद धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा है

काबुल में मंगलवार की सुबह एक भीषण धमाका हुआ जिसमें कई व्यक्ति हताहत और घयल हुए।


तालेबान ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी ली है। समझा जाता है कि अफ़ग़ानिस्तान की मुख्य सुरक्षा एजेंसी के कार्यालय इस धमाके के निशाने पर थे।

अफ़ग़ान राष्ट्रपति की ओर से जारी बयान में इस धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की गयी है।

काबुल में एक आपातकालीन अस्पताल के प्रवक्ता ने रोयटर्ज़ को बताया कि इस अस्पताल में अफ़ग़ान सेना के 8 घायल जवानों को भर्ती कराया गया है।

इस भीषण धमाके के बाद राजधानी काबुल में अमरीकी दूतावास के क़रीब से काला धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा था। धमाका होते ही अमरीकी दूतावास से सायरन बजने लगा जो नेटो के मुख्यालय के निकट स्थित है।

अफ़ग़ान सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह संभवतः आत्मघाती हमला हो सकता है जिसके बाद फ़ायरिंग की आवाज़ भी सुनी गयी।

अफ़ग़ान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सिद्दीक़ सिद्दीक़ी ने कहा कि घटना स्थल को सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया है।

ज्ञात रहे अफ़ग़ानिस्तान में बसंत ऋतु के शुरु होते ही तालेबान मिलिटेंट्स ने विदेशी सैनिकों व अफ़ग़ान सुरक्षा कर्मियों के ख़िलाफ़ हमले तेज़ कर दिए हैं। (MAQ/N)