पांच महीनों बाद श्रीनगर की जामा मस्जिद का खुला ताला
मोदी सरकार द्वारा भारत प्रशासित कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के पांच महीनों बाद श्रीनगर की जामा मस्जिद को पहली बार नमाज़ के लिए खोला गया।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत प्रशासित कश्मीर से इस देश की केंद्रीय सरकार दावार विशेष राज्य का दर्जा हटाने के बाद श्रीनगर की जामा मस्जिद को पहली बार नमाज़ के लिए खोला गया। श्रीनगर की सबसे बड़ी मस्जिद बीते अगस्त में मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने के बाद से स्थानीय प्रशासन ने ताला डाल दिया था। मुफ़्ती ग़ुलाम रसूल की अगुवाई में क़रीब 70 नमाज़ियों ने दोपहर बाद मस्जिद में नमाज़ अदा की। बता दें कि इस मस्जिद में क़रीब 30 हज़ार लोग एक साथ नमाज़ पढ़ सकते हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि, '136 दिन के बाद दोपहर के समय श्रीनगर जामा मस्जिद में जमात के साथ नमाज़ अदा की गई। पांच अगस्त के बाद श्रीनगर के नौहट्टा इलाक़े में स्थित इस मस्जिद में पहली बार जमात के साथ नमाज़ अदा की गई। हालांकि इस इलाक़े से सुरक्षा पाबंदियां कुछ समय पहले हटा लिए गए थे, लेकिन स्थानीय निवासियों ने भारी संख्या में तैनात सुरक्षा बलों को हटाए जाने तक मस्जिद में नमाज़ अदा करने से इनकार कर दिया था।
ज्ञात रहे कि श्रीनगर की जामा मस्जिद में बीते 19 सप्ताह से जुमे की नमाज़ अदा नहीं की गई है, जोकि बीते 50 साल में जुमे की नमाज़ अदा नहीं किए जाने का सबसे लंबा अरसा है। (RZ)