भारतीय मीडिया का दावा, चाबहार मामले अमेरिका ने भारत को दी छूट
https://parstoday.ir/hi/news/india-i82352-भारतीय_मीडिया_का_दावा_चाबहार_मामले_अमेरिका_ने_भारत_को_दी_छूट
भारतीय मीडिया ने दावा किया है कि, अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, ‘‘हमने भारत को चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए अपवादस्वरूप एक छूट दी है, जिससे बंदरगाह तथा अफ़ग़ानिस्तान को परिशोधित तेल उत्पादों के निर्यात के लिए रेलवे लाइन के निर्माण की मंज़ूरी मिलती है।’
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १९, २०१९ २३:०३ Asia/Kolkata
  • भारतीय मीडिया का दावा, चाबहार मामले अमेरिका ने भारत को दी छूट

भारतीय मीडिया ने दावा किया है कि, अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, ‘‘हमने भारत को चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए अपवादस्वरूप एक छूट दी है, जिससे बंदरगाह तथा अफ़ग़ानिस्तान को परिशोधित तेल उत्पादों के निर्यात के लिए रेलवे लाइन के निर्माण की मंज़ूरी मिलती है।’

भारत के प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के चाबहार बंदरगाह के मामले में भारत को प्रतिबंधों से एक अनोखी छूट दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह दावा किया है कि, वॉशिंग्टन ने युद्ध से तबाह अफ़ग़ानिस्तान में भारत से मानवीय मदद की आपूर्ति में इस बंदरगाह की अहमियत को देखते हुए यह निर्णय लिया है। अमेरिका सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

इस बंदरगाह को ईरान, भारत  और अफ़ग़ानिस्तान संयुक्त तौर पर विकसित कर रहे हैं। यह ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है तथा हिंद महासागर के तट पर है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने भारत को चाबहार बंदरगाह के विकास के लिये अपवादस्वरूप एक छूट दी है, जिससे बंदरगाह तथा अफ़ग़ानिस्तान को परिशोधित तेल उत्पादों के निर्यात के लिये रेलवे लाइन के निर्माण की मंज़ूरी मिलती है।'' (RZ)