कश्मीर की सीमा पर भारत और पाकिस्तान के 8 सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i82605-कश्मीर_की_सीमा_पर_भारत_और_पाकिस्तान_के_8_सैनिक_हताहत
कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच होने वाली झड़प में दोनों ओर के आठ सैनिक मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१९ १२:५२ Asia/Kolkata
  • कश्मीर की सीमा पर भारत और पाकिस्तान के 8 सैनिक हताहत

कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच होने वाली झड़प में दोनों ओर के आठ सैनिक मारे गए हैं।

भारतीय सेना ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत के सीमा सुरक्षा बलों और पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा बलों के बीच होने वाली गोलीबारी में छः पाकिस्तानी सैनिक और दो भारतीय सैनिक मारे गए। भारतीय सेना ने दावा किया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसके कारण झड़प आरंभ हो गई।

 

पाकिस्तान ने भारत के इस आरोप को ख़ारिज करते हुए कहा है कि भारतीय सेना ने अकारण नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों पर फ़ायरिंग की जिसका पाकिस्तानी सेना ने जवाब दिया। भारत और पाकिस्तान दोनों ही एक दूसरे पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हैं। दोनों देशों ने वर्ष 2003 में संघर्ष विराम के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। (HN)