भारत, दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था नहीं- रघुराम राजन
भारत की रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने कहा है कि हमें इस भ्रांति से बचना चाहिए कि भारत, दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।
रघुराम राजन ने कहा कि केंद्रीय बैंकर को व्यावहारिक होना होता है और मैं इस उन्माद का शिकार नहीं हो सकता कि भारत सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करने वाली विशाल अर्थव्यवस्था है। रिज़र्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने इससे बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि देश को निर्धारित स्थान पर पहुंचने का दावा करने से पहले हमें अभी लंबा सफर तय करना है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों में भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है।
गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि हर भारतीय को मर्यादित आजीविका देने के लिए लगातार आर्थिक वृद्धि के इस प्रदर्शन को 20 साल तक बाक़ी रखने की ज़रूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा महत्वपूर्ण है लेकिन इसे ऐसे देश के तौर पर देखा जा रहा है जिसने अपनी क्षमता से कम प्रदर्शन किया है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भारत की केन्द्रीय बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था, अंधों में काने राजा जैसी है।