महाराष्ट्र में रसायन फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i83045-महाराष्ट्र_में_रसायन_फैक्ट्री_में_विस्फोट_8_लोगों_की_मौत
भारत के महाराष्ट्र राज्य के पालघर ज़िले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फ़ैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में 8 लोगों के हताहत होने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०२० १९:४३ Asia/Kolkata
  • महाराष्ट्र में रसायन फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

भारत के महाराष्ट्र राज्य के पालघर ज़िले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फ़ैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में 8 लोगों के हताहत होने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत के महाराष्ट्र राज्य के पालघर ज़िले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में 8 लोगों के जान चली गई है। जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। स्थानीय पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि फ़ैक्टरी कोलवाडे गांव में स्थित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट भारतीय समय के शाम क़रीब सात बज कर 20 मिनट पर हुआ। विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि इसे 15 किमी दूर तक सुना गया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि फ़ैक्टरी का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। मुंबई से 100 किमी दूर बोईसर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित है। (RZ)