फासीवादी दृष्टिकोण के कारण भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगेः इमरान ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i83781-फासीवादी_दृष्टिकोण_के_कारण_भारत_के_टुकड़े_टुकड़े_होंगेः_इमरान_ख़ान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि अतिवादी हिंदुत्व की विचारधारा के कारण भारत के टुकड़े हो जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०२० १६:०६ Asia/Kolkata
  • फासीवादी दृष्टिकोण के कारण भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगेः इमरान ख़ान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि अतिवादी हिंदुत्व की विचारधारा के कारण भारत के टुकड़े हो जाएंगे।

इमरान ख़ान का कहना है कि अपनी अतिवादी हिंदुत्व की विचारधारा के कारण भारत, विनाश के रास्ते पर बढ़ रहा है।  उन्होंने कहा कि भारत अगर इसी रास्ते पर आगे बढ़ता रहा तो फिर सदा के लिए उसके टुकड़े हो जाएंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मलेशिया में कहा कि जो कुछ भारत में इस समय हो रहा है वह भारतीयों के लिए बहुत ही ख़तरनाक है क्योंकि इससे भारत बंट जाएगा।  इमरान ख़ान ने कहा कि भारत में अतिवादी हिंदुत्व की विचारधारा का जिन अगर बोतल से निक आया तो फिर दोबारा उसे बोतल में डालना मुश्किल हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि मैं भारत के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए कह रहा हूं कि इस समय जो कुछ भारत में हो रहा है वह इसके लिए सबसे बड़ा विनाश है क्योंकि फासीवादी विचारधारा किसी भी दूसरी विचाधारा को पनपने नहीं देती।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में भारत में अगर कोई एसी सरकार सत्ता में आती है जो भारतीय उपमहाद्वीप से निर्धन्ता को दूर करने पर विश्वास रखती हो तो एसे में भारत की ओर मित्रता का हाथ बढ़ाने वाला पहला देश पाकिस्तान होगा।

इमरान ख़ान ने क्वालालंपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री बना था तो मैंने सबसे पहले भारत से संपर्क स्थापित करके उससे संबन्धों को बहाल करने के लिए कहा था।  उन्होंने कहा कि हम अपने संबन्धों को सुधारने के लिए जो कुछ संभव है उसे करेंगे।  इमरान ख़ान का कहना था कि सबसे अधिक निर्धन लोग हमारे ही क्षेत्र में रहते हैं।  उनका कहना था कि क्षेत्र में निर्धन्ता को कम करने के उद्देश्य से हम आपस में व्यापार कर सकते हैं।