भारत 'प्रनाश'  नामक नई मिसाई बनाने की तैयारी में
https://parstoday.ir/hi/news/india-i83958-भारत_'प्रनाश'_नामक_नई_मिसाई_बनाने_की_तैयारी_में
भारत एक नई और उन्नत श्रेणी की मिसाइल विकसित कर रहा है, जिसे 'प्रनाश' नाम दिया गया है। इस मिसाइल से 200 किलोमीटर दूर तक निशाना साधा जा सकेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०२० १७:३५ Asia/Kolkata
  • भारत 'प्रनाश'  नामक नई मिसाई बनाने की तैयारी में

भारत एक नई और उन्नत श्रेणी की मिसाइल विकसित कर रहा है, जिसे 'प्रनाश' नाम दिया गया है। इस मिसाइल से 200 किलोमीटर दूर तक निशाना साधा जा सकेगा।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत प्रनाश नामक नई मिसाईल विकसित कर रहा है। भारतीय सेना का कहना है कि, इस मिसाइल से वायुसेना की शक्ति में भी वृद्धि होगी।  भारत के रक्षा अधिकारियों का कहना है कि, 'रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 200 किलोमीटर तक मार करने वाली प्रनाश मिसाइल को विकसित कर रहा है। यह मिसाइल पारंपरिक वारहेड से लैस होगी।' अधिकारियों के अनुसार 'प्रनाश' मिसाइल 150 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली 'प्रहार' की उन्नत संस्करण है। प्रहार मिसाइल भी ठोस इंधन की सतह से सतह तक मार करने में सक्षम कम दूरी की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है। डीआरडीओ ने ही इसे भी विकसित किया है।

उल्लेखनीय है कि, सतह से सतह तक मार करने में सक्षम 'प्रनाश' भी एकल चरण ठोस र्इंधन की बैलिस्टिक मिसाइल है। भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाएगा। प्रनाश मिसाइल का प्रयोग किसी भी सामरिक और रणनीतिक लक्ष्यों को भेदने के लिए किया जा सकेगा। भारतीय अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एक-दो वर्ष के भीतर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि, नई मिसाइल से भारत की सामरिक क्षमता को मज़बूत होगी ही। वह अपने मित्र राष्ट्रों को इसका निर्यात भी कर सकेगा, क्योंकि इसकी मारक क्षमता मिसाइल की बिक्री के लिए तय अंतर्राष्ट्रीय मानकों के भीतर ही है। (RZ)