तमिलनाडू में 400 दलित बने मुसलमान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i84135-तमिलनाडू_में_400_दलित_बने_मुसलमान
भारत के तमिलनाडू राज्य के कोयम्बटूर जिले में लगभग 400 दलितों ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०२० १३:२७ Asia/Kolkata
  • तमिलनाडू में 400 दलित बने मुसलमान

भारत के तमिलनाडू राज्य के कोयम्बटूर जिले में लगभग 400 दलितों ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है।

तमिल पुलीगल काची नाम के एक दलित संगठन ने यह सूचना दी है कि 400 दलितों ने इस्लाम धर्म अपनाया है।  इस दलित संगठन का कहना है कि 5 जनवरी के बाद से लगभग 40  दलित परिवारों ने धर्मांतरण करके इस्लाम स्वीकार किया है और यह प्रक्रिया अब भी जारी है।

भारतीय संचार माध्यमों के अलनुसार इस्लाम कबूल करने वाले दलितों ने अपने हलफनामों में कहा है कि उनका धर्मांतरण उनकी अपनी इच्छा से हुआ है, न कि किसी के प्रभाव में।  इस्लाम कबूल करने वाले दलितों ने अपने हलफनामों में कहा है कि उनका धर्मांतरण उनकी अपनी इच्छा से हुआ है न कि किसी के प्रभाव में आकर।  मुसलमान बनने वाले दलितों के हलफनामों में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों से मैं इस्लाम से प्रेरित था और अब मैंने इसके धार्मिक कानूनों और सिद्धांतों के कारण इस धर्म का पालन करने का फैसला किया है।  यह निर्णय किसी दूसरे के कहने सुनने पर नहीं लिया गया।  इन हलफनामों में कहा गया है कि वे इस्लाम को पूरी ईमानदारी से स्वीकार कर रहे हैं और स्वेच्छा से मुल्सिम नामों को अपना रहे हैं।  पहले पंगुडी से अब इस्लाम धर्म कबूल करने वाले बानू कहते हैं कि हिंदू धर्म से स्वतंत्रता, जातिगत भेदभाव और छुआछूत को दूर करने का एकमात्र तरीका यही है।  उन्होंने कहा कि मुस्लिम एकमात्र ऐसे लोग हैं, जो कोई भेदभाव नहीं करते हैं और हमें समान इंसान के रूप में देखते हैं।  इसलिए हमने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

उल्लेखनीय है कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में दलितों के धर्म परिवर्तन के पीछे दीवार ढहने की एक घटना को जिम्मेदार बताया जा रहा है जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी।  तमिल पुलिगल काची के राज्य सचिव इलवेनिल ने मेट्टुपलायम में 2 दिसंबर को दीवार ढहने की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'इस धर्मांतरण के पीछे का कारण मेट्टुपलायम में 17 लोगों की मौत है।  यह लोग इस्लाम धर्म को पसंद करते हैं और नियमित रूप से मस्जिदों में जाते और अपनी नमाज अदा करते है।  दलितों का कहना है कि उनके समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने के लिए ये दीवार बनाई गई थी।