कश्मीर में सुरक्षा बलों और छापामारों के बीच झड़प, दो हताहत
भारत प्रशासित कश्मीर के शोपियां ज़िले के ज़ैनपूरा इलाक़े में छापामारों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में दो छापामार हताहत हुए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारतीय सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि कश्मीर के शोपियां ज़िले के ज़ैनपूरा में छापामारों के छिपे होने की ख़ुफ़िया जानकारी मिलके के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक संयुक्त कार्यवाही करते हुए पहले छापामारों के छिपे होने के स्थान ज़ैनपूरा के ख़्वाजापूरा रबन गांव को पूरी तरह घेरे में ले लिया और घर-घर तलाशी अभियान चलाया गया।
भारतीय सुरक्षा बलों के अनुसार उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से छापामारों से हथियार डालने के लिए कहा। लेकिन तलाशी अभियान के दौरान ही दोनों ओर से फ़ायरिंग आरंभ हो गई जिसमें ख़बर लिखे जाने तक दो छापामार हताहत हो चुके थे, जबकि इस झड़प में दो सुरक्षा बल के जवान घायल हुए हैं। (RZ)