कोरोना को प्रकाश से मिटाएंगेः मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस के अंधकार को हम प्रकाश से दूर कर देंगे।
भारत में पिछले कई दिनों से जारी 21 दिनों के लॉकडाउन और लगातार बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह एक विडियो संदेश जारी किया।
भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार अपने इस वीडियो संदेश में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों से अपील की है के वे रविवार पांच अप्रैल को स्थानीय समय के अनुसार रात नौ बजे घर की सभी लाइटों को नौ मिटन तक बंद करके दीप जलाएं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है उसको समाप्त करके हमें उजाले और निश्चितता की तरफ बढ़ना है। भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अंधकारमय कोरोना संकट को पराजित करने के लिए हमें प्रकाश के तेज को चारो दिशाओं में फैलाना है।
शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आगामी रविवार अर्थात 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। मोदी का कहना है कि कोरोना को प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस पांच अप्रैल को हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। 130 करोड़ लोगों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पांच अप्रैल को रविवार को रात नौ बजे, सभी देशवासी अपन घरों की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट तक मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।