मुस्लिम विरोधी दुषप्रचार रोका जाएः जमीअते ओलमाए हिंद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i85991-मुस्लिम_विरोधी_दुषप्रचार_रोका_जाएः_जमीअते_ओलमाए_हिंद
भारत के जमीअते ओलमाए हिंद संगठन ने मांग की है कि देश के भीतर मुसलमानों के विरुद्ध किये जा रहे दुष्प्रचारों को रुकवाया जाए।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Apr ०७, २०२० १३:४४ Asia/Kolkata
  • मुस्लिम विरोधी दुषप्रचार रोका जाएः जमीअते ओलमाए हिंद

भारत के जमीअते ओलमाए हिंद संगठन ने मांग की है कि देश के भीतर मुसलमानों के विरुद्ध किये जा रहे दुष्प्रचारों को रुकवाया जाए।

जमीअते ओलमाए हिंद ने भारत के सर्वोच्च न्यायायल से मांग की है कि वह देश में इस्लाम विरोधी दुष्प्रचार को रुकवाए।

जमीअत ने दिल्ली के निज़ामुद्दीन में हुए धार्मिक समारोह का हवाला देते हुए कहा है कि इसकी आड़ में पूरे भारत के मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है।  जमीअते ओलमाए हिंद के अनुसार भारत में इस्लाम की छवि को बिगाड़ कर पेश करना मुसलमानों के लिए जहां गंभीर ख़तरा है वहीं पर उनके अधिकारों का भी हनन है।  उसके बयान में कहा गया है कि जो संचार माध्यम इस संबन्ध में झूठी ख़बरे चला रहे हैं उनके विरुद्ध न्यायिक कार्यवाही की जाए।  बयान में कहा गया है कि भारत में संचार माध्यमों द्वारा कोरोना वायरस के फैलाव को अकारण ही मुसलमानों से जोड़ा जा रहा है।