उत्तर प्रेदश के 15 ज़िलों को आज कर दिया जाएगा सील
https://parstoday.ir/hi/news/india-i86022-उत्तर_प्रेदश_के_15_ज़िलों_को_आज_कर_दिया_जाएगा_सील
कोरोना संक्रमण के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए यूपी की सरकार ने इस प्रदेश के 15 ज़िलों को बुधवार की रात 12 बजे से सील करने का निर्णय लिया है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०२० १२:०३ Asia/Kolkata
  • उत्तर प्रेदश के 15 ज़िलों को आज कर दिया जाएगा सील

कोरोना संक्रमण के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए यूपी की सरकार ने इस प्रदेश के 15 ज़िलों को बुधवार की रात 12 बजे से सील करने का निर्णय लिया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार इन ज़िलों में उन जगहों पर ज्यादा सख्ती रखी जाएगी जहां पर कोरोना से संक्रमित मरीज़ मिले हैं। संचार माध्यमों के अनुसार इन जिलों को सील करने की रणनीति किस प्रकार होगी इस बात का निर्णय सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा।

इसके साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह साफ़ कर दिया है कि उन जगहों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी जहां पर ऐसे मरीज़ मिले हैं। उन्होंने आगरा का उदाहरण देते हुए बताया कि जिन जगहों को पूरी तरह से सील किया गया है वहां ऐसे मरीजों की संख्या में वृद्धि को रोकने में कामयाबी हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश के जिन 15 ज़िलों को बुधवार की रात 12 बजे से सील किया जाएगा उनके नाम इस प्रकार हैं। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, सीतापुर, सहारनपुर, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, महाराजगंज, बस्ती, बरेली, बुलंदशहर, नोएडा, ग़ाजियाबाद, मेरठ और शामली। (ED)