भारत में 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i86128-भारत_में_30_अप्रैल_तक_बढ़ाया_जा_सकता_है_लॉकडाउन
कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए भारत में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक किया जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०२० १३:५८ Asia/Kolkata
  • भारत में 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए भारत में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक किया जा सकता है।

भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने शनिवार 11 अप्रैल यह जानकारी दी।

देशव्यापी बंद को बढ़ाने के लिए शनिवार को हुई अहम बैठक में अधिकांश राज्यों ने इस देश के प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि दो सप्ताहों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए।  जिसके बाद केंद्र सरकार इस अनुरोध पर विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान मुख्य रूप से इस बात पर मुख्यमंत्रियों की राय ली कि संक्रमण रोकने के लिए 21 दिनों के देशव्यापी बंद को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं।  ज्ञात रहे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसकी अवधि 14 अप्रैल को समाप्त होने जा रही है।