कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी, 3 हताहत
कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं।
एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने एक सप्ताह तक नियंत्रण रेखा पर झड़पों के बाद रविवार शाम को कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में आवासीय क्षेत्रों पर मार्टर हमला किया। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि भारतीय सेना ने 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर तनाव पाँच अप्रैल को बढ़ गया जब भारतीय सेना ने दावा किया था कि उसने एक लम्बी मुठभेड़ में कम से कम पाँच अलगाववादियों को मार डाला है। सेना ने बताया था कि मुठभेड़ में पाँच सैनिकों की भी मौत हो गई। भारतीय सेना का कहना था कि ये लोग पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की आड़ में भारत में दाख़िल होने की कोशिश कर रहे थे। जारी सप्ताह के दौरान भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के ठिकानों पर कई बार गोलीबारी कर चुके हैं। (HN)