भारतीय नौसेना पर कोरोना का हमला, 19 सैनिक संक्रमित
भारती की नौसेना के 19 सैनिक, कोरोना पाज़ेटिव पाए गए हैं।
कोरोना ने अब भारतीय नौसेना को भी संक्रमित करना शुरू कर दिया है।
भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार भारत में पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लाजिस्टिक तथा एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस, एएनएस आंग्रे पर भारत के 19 नौसैनिक कोरोना पाज़ेटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। एएनएस आंग्रे, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तट पर मौजदू है। प्राप्त सूचना के अनुसार एएनएस आंग्रे में मिले सभी 19 कोरोना पाज़ेटिव नौसैनिकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इन भारतीय नौसैनिकों को मुंबई के नौसैनिक अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में क्वारंटाइन किया गया है। इस घटना के बाद उन लोगों की तलाश तेज़ कर दी गई है जो इन संक्रमित जवानों के संपर्क में आए थे।
ज्ञात रहे कि यह पहला अवसर है जब भारत की नौसेना में कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं। वैसे भारत का महाराष्ट्र राज्य अन्य राज्यों की तलुना में कोरोना से अधिक संक्रमित बताया जा रहा है।