भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के रेकॉर्ड 1553 नए केस
https://parstoday.ir/hi/news/india-i86481-भारत_में_एक_दिन_में_कोरोना_वायरस_के_रेकॉर्ड_1553_नए_केस
भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में रेकॉर्ड 1553 नए केस सामने आए हैं। इस तरह भारत में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वालों की तादाद 17 हज़ार 187 हो गयी है, जबकि मरने वालों की कुल तादाद 543 हो चुकी थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०२० १३:१६ Asia/Kolkata
  • भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के रेकॉर्ड 1553 नए केस

भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में रेकॉर्ड 1553 नए केस सामने आए हैं। इस तरह भारत में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वालों की तादाद 17 हज़ार 187 हो गयी है, जबकि मरने वालों की कुल तादाद 543 हो चुकी थी।

न्यूज़ एजेंसी एपी के मुताबिक़, महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग 350 केस सामने आए हैं।

सोमवार और रविवार को कोरोना वायरस से प्रभावित होने वालों की तादाद असामान्य रूप से बढ़ी हुयी नज़र आयी।

हालांकि कोरोना वायरस को क़ाबू में करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन 20 अप्रैल से सरकार ने सीमित पैमाने पर नर्मी की है। इस नर्मी का मक़सद खेती पर दबाव को कम करना है जो देश की आधे से ज़्यादा लेबर फ़ोर्स को रोज़गार देता है। (MAQ/N)