हमें रमज़ान में अधिक से अधिक इबादत करनी चाहिएः मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i86688-हमें_रमज़ान_में_अधिक_से_अधिक_इबादत_करनी_चाहिएः_मोदी
नरेन्द्र मोदी का कहना है कि इस बार रमज़ान में हमें ईश्वर की अधिक से अधिक इबादत करनी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०२० १३:१६ Asia/Kolkata
  • हमें रमज़ान में अधिक से अधिक इबादत करनी चाहिएः मोदी

नरेन्द्र मोदी का कहना है कि इस बार रमज़ान में हमें ईश्वर की अधिक से अधिक इबादत करनी चाहिए।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत में कोरोना के विरुद्ध युद्ध पूरी तरह से जनता के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है।

नरेन्द्र मोदी ने भारतवासियों को कोरोना वायरस की वापसी के प्रति आगाह करते हुए आरंभिक सफलता के बाद अति आत्मविश्वास में आने से बचने की सलाह दी।  उन्होंने पूरी सतर्कता बरतने पर बल देते हुए कहा कि थोड़ी सी भी लापरवाही, बेहद घातक सिद्ध हो सकती है।

भारतीय प्रधानमंत्री ने रविवार को "मन की बात" कार्यक्रम में भारत के सभी वर्गों द्वारा अपने पर्वों को घरों में मनाने की प्रशंसा की।  उन्होंने लोगों से रमज़ान के पवित्र महीने में कोरोना से मुक्ति की दुआएं मांगने का आह्वान किया।  नरेनद्र मोदी का कहना था कि इस बात रमज़ान में अधिक से अधिक इबादत करनी चाहिए ताकि ईद आने तक दुनिया कोरोना से मुक्त हो जाए और हम उमंग एवं उत्साह के साथ ईद मनाएं।