आगरा बन सकता है वूहान, बिगड़ते जा रहे हैं हालात
भारत के एतेहासिक नगर आगरा में कोरोना की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है।
आगरा की ख़राब स्थिति का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां के मेयर ने यूपी के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
आगरा की ख़राब होती स्थिति पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सरकार से इस ओर ध्यान देने को कहा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि आगरा के हालात बहुत ख़राब है और रोज़ नए मरीज़ निकल रहे हैं।
इसी बीच आगरा नगर के मेयर ने सरकार से मांग की है कि अगर सही प्रबंध नहीं किया गया तो मामला हाथ से निकल जाएगा। नवीन जैन ने उप्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तुरंक क़दम उठाने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन की ढील कार्यवाही की शिकायत करते हुए लिखा है कि अगर ध्यान नहीं दिया गया तो फिर आगरा, वूहान बन सकता है। अपने पत्र में नवीन जैन ने लिखा है कि आगरा, वूहान बन सकता है। स्थानीय प्रशासन नाकारा साबित हुआ है। ज्ञात रहे कि आगरा में अबतक 350 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का आरंभ चीन के वूहान से हुआ था जिसके बाद वह पूरी दुनिया में फैल गया।