हिंदी सिनेमा उद्योग के मशहूर अदाकार इरफ़ान ख़ान का निधन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i86797-हिंदी_सिनेमा_उद्योग_के_मशहूर_अदाकार_इरफ़ान_ख़ान_का_निधन
हिंदी सिनेमा उद्योग के जाने-माने अभिनेता इरफ़ान ख़ान का बुधवार को 53 साल की उम्र में निधन हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०२० ०८:०८ Asia/Kolkata
  • हिंदी सिनेमा उद्योग के मशहूर अदाकार इरफ़ान ख़ान का निधन

हिंदी सिनेमा उद्योग के जाने-माने अभिनेता इरफ़ान ख़ान का बुधवार को 53 साल की उम्र में निधन हो गया।

मंगलवार को पेट के संक्रमण के बाद इरफ़ान ख़ान को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया था कि 53 वर्षीय अभिनेता को कोकिलाबेन धीरू भाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफ़ान ख़ान ने 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज कराया था। चार दिन पहले ही उनकी मां 95 वर्ष की उम्र में जयपुर में निधन हो गया था और वे कोरोना से मुक़ाबले के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे।

 

इरफ़ान ख़ान के परिवार में से अभी किसी ने आधिकारिक तौर पर ज़्यादा कुछ नहीं बताया है। बताया जाता है कि अपनी अंतिम फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाती थी। 53 वर्षीय इरफ़ान ख़ान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़‍ित थे और विदेश में इस बीमारी का इलाज करवा के हाल ही मुंबई लौटे हैं। 2018 में कैंसर की बीमारी के बारे में पता चलते ही वे इलाज के लिए लंदन चले गए थे और लगभग एक साल बाद मार्च 2019 में भारत लौटे थे। अपने उत्कृष्ट अभिनय के लिए इरफ़ान ख़ान को देश विदेश में कई अहम पुरस्कार मिले थे। (HN)