कश्मीरी मुसलमानों की दयनीय स्थिति पर ब्रिटिश इस्लामिक आर्गनाइज़ेशन्स चीख़ पड़ा
ब्रिटिश इस्लामिक आर्गनाइज़ेश्नस ने भारतीय और कश्मीरी मुसलमानों की दयनीय स्थिति की अनदेखी किए जाने की निंदा की।
डिफ़ेंस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में सैकड़ों मस्जिदों और इस्लामी संगठनों ने लेबर पार्टी के नेता कियर स्टेयरमायर के नाम पत्र लिखकर कहा कि यदि ब्रिटिश लेबर पार्टी कश्मीरी जनता के अधिकारों का समर्थन नहीं करती तो ब्रिटिश मुसलमान इस पार्टी को वोट नहीं देंगे।
इस पत्र में आया है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के विपरीत ऐसा क़ानून पारित किया है जिससे 4 करोड़ से अधिक मुसलमान, दर बदर हो जाएंगे, क्यों लेबर पार्टी भारत सरकार का निसंकोच समर्थन जारी रखे हुए है।
इस पत्र में आया है कि भारत में, अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मुसलमानों और हिन्दुओं में भेदभाव किया जा रहा है और 8 महीने से अधिक समय से कश्मीर लाॅकडाउन का शिकार है।
लेबर पार्टी के नेता के नाम ब्रिटिश इस्लामिक आर्गनाइज़ेश्नस का पत्र ऐसी स्थिति में सामने आया है कि लेबर पार्टी के नेता कियर स्टेयरमायर ने कश्मीर मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा क़रार दिया था।
इस बयान के बाद ब्रिटेन के बहुत से मुस्लिम सांसदों ने कश्मीरी मुसलमानों के समर्थन की घोषणा की थी। (AK)