भारत, विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने की तैयारी
कोरोना संक्रमण के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 7 मई से शुरू किए गए वंदे भारत अभियान का दूसरा चरण 16 मई से शुरू होगा।
सूत्रों के अनुसार इस चरण में 31 देशों से लगभग 25 हज़ार भारतीयों को वापस लाया जाएगा और इसके लिए सरकार की तरफ से लगभग 149 विमान चलाए जाएंगे।
वंदे भारत के पहले चरण के दौरान अमरीका, संयुक्त अरब इमारात, ब्रिटेन, कवैत, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश, बहरैन, फिलीपींन, ओमान, क़तर और सऊदी अरब जैसे 12 देशों में फंसे हुए भारतीयों को लाया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा है कि पहले चरण के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ़ से 31 फ्लाइट्स 5 दिनों तक चलाई गई और वंदे भारत मिशन के 6,037 भारतीयों को कोरोना लॉकडाउन के चलते स्वदेश लाया गया।
वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के अभियान के तहत, एअर इंडिया का एक विमान ब्रिटेन में फंसे 331 लोगों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। (AK)