अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना ग़लत थाः उद्धव ठाकरे
https://parstoday.ir/hi/news/india-i87692-अचानक_लॉकडाउन_लागू_किया_जाना_ग़लत_थाः_उद्धव_ठाकरे
भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना ग़लत था। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०२० १७:५८ Asia/Kolkata
  • अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना ग़लत थाः उद्धव ठाकरे

भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना ग़लत था। 

उद्धव ठाकरे यह भी कहा कि अब इस लाकडाउन को तुरंत नहीं हटाया जा सकता।  उन्होंने टीवी पर प्रसारित एक संदेश में कहा, 'अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना ग़लत था और इसे तुरंत हटा देना भी उतना ही गलत होगा जितना लगाना ग़लत था।  उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के लिये यह दोहरा झटका होगा।  महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच उद्दव ठाकरे ने कहा कि आने वाले बारिश के मौसम में अत्यधिक सतर्क होने की जरूरत है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए एक फूटी कौड़ी तक नहीं आई है जबकि महाराष्‍ट्र सरकार ने इस काम पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए स्‍पेशल ट्रेनों में सरकारी खजाने से पैसे देकर श्रमिकों को उनके गांव पहुंचाने का काम किया है और अभी भी किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी।  इसका प्रथम चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल था, जिसे 15 अप्रैल से बढ़ाते हुए तीन मई तक किया गया था।  इसका तीसरा चरण चार मई से 17 मई तक था और अब लॉकडाउन 4.0 कुछ छूट के साथ 18 मई से 31 मई तक है।