लगातार 10वें दिन भारत में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें बढ़ीं
भारत में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें लगातार 10वें दिन बढ़ाई गयी।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 47 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल की क़ीमत 57 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है।
भारत की सबसे बड़ी ख़ुदरा तेल कंपनी इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक़, दिल्ली में पेट्रोल 76.26 रूपये से बढ़कर 76.73 रूपये प्रति लीटर जबकि डीज़ल 74.62 रूपये से बढ़कर 75.19 रूपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
तेल कंपनियों ने विश्व बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतों में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए 82 दिनों तक समीक्षा रोक दी थी। समीक्षा शुरु करने के बाद ईंधन के दाम लगातार 10वें दिन बढ़े हैं।
भारत सरकार ने लॉकडाउन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम कम होने का फ़ायदा उठाते हुए, क्षमता से ज़्यादा तेल स्टोर कर लिया था, लेकिन इसका फ़ायदा आम लोगों को नहीं मिला।(MAQ/N)