भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का लगा गंभीर इल्ज़ाम
https://parstoday.ir/hi/news/india-i88536-भारत_पर_आतंकवाद_को_बढ़ावा_देने_का_लगा_गंभीर_इल्ज़ाम
पाकिस्तान ने भारत पर इल्ज़ाम लगाया है कि उसने आतंकियों को ट्रेनिंग और पैसों की मदद के ज़रिए पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०२० १५:१७ Asia/Kolkata
  • भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का लगा गंभीर इल्ज़ाम

पाकिस्तान ने भारत पर इल्ज़ाम लगाया है कि उसने आतंकियों को ट्रेनिंग और पैसों की मदद के ज़रिए पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयशा फ़ारूक़ी का कहना है कि इस देश में आतंकियों की मदद करने में लिप्त चार भारतीयों को आतंकी क़रार देने के पाकिस्तान के सुझाव को भारत ने रद्द कर दिया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 2019 में निवेदन किया था कि यूएन के प्रस्ताव 1267 के तहत चार भारतीयों वीनू माधव डोंगरा, अजय मिस्त्री, गोविंद पटनायक और अंगारा अपाजी के नाम शामिल किऐ जाएं।

आयशा फ़ारूक़ी ने कहा कि ये लोग पाकिस्तान में आतंकवाद के लिए तहरीके तालेबाने पाकिस्तान, जमाअतुल अहरार सहित दूसरी आतंकवादी संगठनों को पैसों, टेक्नॉलोजी और सामान की मदद मुहैया करने में लिप्त थे।(MAQ/N)