अब पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद के समर्थन का इल्ज़ाम लगाया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i88549-अब_पाकिस्तान_ने_भारत_पर_आतंकवाद_के_समर्थन_का_इल्ज़ाम_लगाया
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने भारत पर आतंकवाद के समर्थन और पाकिस्तान में अशांति व अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०२० ०५:२६ Asia/Kolkata
  • अब पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद के समर्थन का इल्ज़ाम लगाया

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने भारत पर आतंकवाद के समर्थन और पाकिस्तान में अशांति व अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

आयशा फ़ारूक़ी ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत, पाकिस्तान व अपने अन्य पड़ोसी देशों में अस्थिरता पैदा करने के लिए विदेश नीति के हथकंडे के तौर पर आतंकवाद को इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान में आतंकियों का प्रशिक्षण करके और आतंकी गुटों की आर्थिक मदद करके, इस दशे में असंख्य निर्दोष लोगों की हत्या और आतंकवाद के फैलाव का दोषी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने ऐसी हालत में भारत पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया है जब हालिया दिनों में दोनों देशों के बीच कूटनैतिक तनाव अपने चरम को पहुंच गया है और दोनों ने एक दूसरे के कूटनयिकों को निकालना शुरू कर दिया है।

 

इस बीच चीन के रक्षा मंत्रालय ने भारत और चीन के बीच सीमावर्ती झड़पों के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू चियान ने कहा है कि गलवान घाटी में जो घटना हुई उसका कारण भारत की ओर से द्वीपक्षीय समझौतों का उल्लंघन है। याद रहे कि सोमवार को लद्दाख़ के इस क्षेत्र में दोनों देशों के सैनिकों के बीच भीषण झड़पें हुई थीं जिनमें दोनों ओर के अनेक सैनिक मारे गए थे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाऊ ली जियान ने भी इससे पहले कहा था कि भारतीय सैनिक सीमा पार करके चीन के क्षेत्र में घुस आए थे जिसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह झड़प उस वक़्त हुई जब दोनों देशों के बीच तनाव कम हो गया था। (HN)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए